जिला गुरुग्राम में आयोजित रोजगार मेला कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने नव नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए।
जिला गुरुग्राम में आयोजित रोजगार मेला कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने नव नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए।
2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए युवाओं का आह्वान
खबर खास, चंडीगढ़ :
जिला गुरुग्राम में आयोजित रोजगार मेला कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने नव नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। यह आयोजन देशभर में हो रहे 15वें रोजगार मेला का हिस्सा था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के 47 स्थानों पर नियुक्त हुए 51,000 से अधिक युवाओं को संबोधित किया। इससे पूर्व गुरुग्राम में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री सहित उपस्थितजन ने दो मिनट का मौन रख कर पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए नागरिकों को श्रद्धांजलि दी।
राव इंद्रजीत सिंह ने युवाओं को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि आज की यह नियुक्तियाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की रोजगार सृजन के प्रति गहरी प्रतिबद्धता का प्रत्यक्ष प्रमाण हैं। उन्होंने कहा कि सरकार निरंतर प्रयासरत है कि देश के युवाओं को न केवल रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएँ, बल्कि उन्हें देश की विकास यात्रा का एक सशक्त सहभागी भी बनाया जाए।
राव इंद्रजीत सिंह ने यह भी उल्लेख किया कि रोजगार मेला केवल नौकरियाँ उपलब्ध कराने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का महत्वपूर्ण अवसर भी प्रदान करता है। उन्होंने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले सभी युवाओं से अपेक्षा व्यक्त की कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण और सेवा-भावना के साथ करेंगे। उन्होंने आशा जताई कि ये युवा अपने कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे और अपने परिवार, समाज तथा राष्ट्र का गौरव बढ़ाएँगे। रोजगार मेला, सरकार की युवाओं को रोजगार से जोड़ने की प्रमुख पहल है, जिसका उद्देश्य देश के विकास में युवाओं की भूमिका को मजबूत बनाना है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026
Comments 0