हल्की ओलावृष्टि चंडीगढ़ और पठानकोट में दर्ज, तेज हवाओं और बारिश से पंजाब के कई जिलों में तापमान गिरा; मौसम विभाग ने 13 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया, 4 जून तक लू समाप्त होने की संभावना।
हल्की ओलावृष्टि चंडीगढ़ और पठानकोट में दर्ज, तेज हवाओं और बारिश से पंजाब के कई जिलों में तापमान गिरा; मौसम विभाग ने 13 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया, 4 जून तक लू समाप्त होने की संभावना।
खबर खास | चंडीगढ़
शनिवार सुबह पंजाब और चंडीगढ़ में हुई व्यापक बारिश ने भीषण गर्मी से लोगों को बड़ी राहत दी। बारिश के साथ तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। चंडीगढ़ में हल्की ओलावृष्टि हुई, जबकि मोहाली और जालंधर में तेज बारिश देखने को मिली।
अमृतसर में सुबह से ही तेज हवाएं चलती रहीं, जिससे कई स्थानों पर पेड़ों की शाखाएं टूट गईं। जिले में रुक-रुक कर हल्की बारिश भी दर्ज की गई।
चंडीगढ़ स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बारिश का असर पंजाब और आसपास के इलाकों में भी देखने को मिला है, जिससे तापमान में काफी कमी आई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि राज्य में चल रही लू की स्थिति 4 जून तक पूरी तरह समाप्त हो जाएगी।
पठानकोट में ओलावृष्टि के बाद कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले दो घंटों के दौरान चंडीगढ़, मोहाली, पंचकूला और पंजाब के 13 जिलों में बारिश और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है।
अलर्ट वाले जिलों में मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला (राजपुरा), रूपनगर, लुधियाना, जालंधर, कपूरथला, तरनतारन, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, गुरदासपुर और पठानकोट शामिल हैं।
वहीं, पंजाब राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने अगले 24 घंटों के दौरान अमृतसर, फतेहगढ़ साहिब, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना और पटियाला के कई इलाकों में अत्यधिक घने कोहरे की संभावना जताई है। लोगों को सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में 112 नंबर पर संपर्क करने की सलाह दी गई है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0