7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म, पूरी स्टार कास्ट ने की सेवा और संगत के लिए ठंडे पानी की छबील लगाई
7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म, पूरी स्टार कास्ट ने की सेवा और संगत के लिए ठंडे पानी की छबील लगाई
पंजाबी फिल्म 'द ग्रेट पंजाब रॉबरी' 7 अगस्त को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म की रिलीज से पहले अभिनेता राज कुंद्रा अपनी पूरी स्टार कास्ट के साथ अमृतसर स्थित सचखंड श्री दरबार साहिब पहुंचे, जहां उन्होंने फिल्म की सफलता और सभी की खुशहाली के लिए अरदास की।
इस दौरान पूरी टीम ने श्री दरबार साहिब में माथा टेका और गुरुघर में सेवा करते हुए संगत को ठंडा पानी भी पिलाया। फिल्म कलाकारों ने श्रद्धा के साथ सेवा में भाग लिया और गुरु घर का आशीर्वाद प्राप्त किया।
मीडिया से बातचीत के दौरान राज कुंद्रा ने फिल्म के शीर्षक 'द ग्रेट पंजाब रॉबरी' को लेकर उठ रहे सवालों का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि फिल्म का उद्देश्य पंजाब की छवि को गलत तरीके से पेश करना नहीं है, बल्कि पंजाब की महानता, यहां के लोगों की बुद्धिमत्ता और उनकी सोच को एक अलग अंदाज में दर्शाना है।
राज कुंद्रा ने बताया कि फिल्म में वह एक पत्रकार की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इसका जबरदस्त सस्पेंस है। उन्होंने बताया कि आखिर "रॉबरी" क्या है, बैंक तक पहुंचने की वजह क्या है और पूरी कहानी के पीछे का रहस्य क्या है, इसका खुलासा दर्शकों को फिल्म देखने के बाद ही होगा।
उन्होंने विश्वास जताया कि दर्शकों को फिल्म की रोमांचक कहानी और सस्पेंस से भरपूर प्रस्तुति बेहद पसंद आएगी। राज कुंद्रा ने सभी से 7 अगस्त को सिनेमाघरों में जाकर फिल्म देखने और कलाकारों का समर्थन करने की अपील भी की।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0