हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को हिसार में कैमरी रोड पर स्थित जलघर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां पर जलापूर्ति के संबंध में अधिकारियों से जवाब तलब किया। मुख्यमंत्री ने जलघर के टैंक की साफ सफाई का भी मुआयना किया।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को हिसार में कैमरी रोड पर स्थित जलघर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां पर जलापूर्ति के संबंध में अधिकारियों से जवाब तलब किया। मुख्यमंत्री ने जलघर के टैंक की साफ सफाई का भी मुआयना किया।
कहा, नागरिकों को स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए सरकार प्रतिबद्ध
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को हिसार में कैमरी रोड पर स्थित जलघर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां पर जलापूर्ति के संबंध में अधिकारियों से जवाब तलब किया। मुख्यमंत्री ने जलघर के टैंक की साफ सफाई का भी मुआयना किया। उन्होंने अधिकारियों को जलघर के टैंक और पूरे परिसर में स्वच्छता पर विशेष जोर देने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने जलघर के ट्रीटमेंट प्लांट को भी देखा। उन्होंने कहा कि आमजन को स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि लोगों के घरों तक स्वच्छ पानी पहुंचे।
इस अवसर पर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने अवगत करवाया कि कैमरी रोड स्थित जलघर में वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट काफी पुराना हो चुका था, जो 9 एमएलडी का था। अब उसके स्थान पर यहां 15 एमएलडी का प्लांट स्थापित किया गया है, जिसका फिलहाल ट्रायल रन चल रहा है। उन्होंने बताया कि शहर की लगभग 20 से 25 प्रतिशत आबादी को इस जलघर से जलापूर्ति की जाती है।
औचक निरीक्षण के उपरांत मुख्यमंत्री सैनी कैबिनेट मंत्री गंगवा के आवास पर भी गए और वहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से स्थानीय विषयों पर चर्चा की।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026
Comments 0