हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से आज उनके निवास संत कबीर कुटीर पर पद्मश्री से सम्मानित साहित्यकार डॉ संतराम देशवाल और पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता हरविंदर ने सपरिवार मुलाकात की।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से आज उनके निवास संत कबीर कुटीर पर पद्मश्री से सम्मानित साहित्यकार डॉ संतराम देशवाल और पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता हरविंदर ने सपरिवार मुलाकात की।
मुख्यमंत्री ने पद्मश्री सम्मान के लिए दी बधाई एवं शुभकामनाएं
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से रविवार को उनके निवास संत कबीर कुटीर पर पद्मश्री से सम्मानित साहित्यकार डॉ संतराम देशवाल और पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता हरविंदर ने सपरिवार मुलाकात की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने डॉ संतराम देशवाल और हरविंदर को शॉल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया और पद्मश्री सम्मान प्राप्त करने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान मुख्यमंत्री की पत्नी सुमन सैनी ने भी पद्मश्री सम्मान के लिए बधाई दी।
उल्लेखनीय है कि डॉ संतराम देशवाल हरियाणवी लोक साहित्य के साथ-साथ हिन्दी साहित्य के भी प्रतिष्ठित विद्वान हैं। उनकी पहचान हरियाणा की लोकभाषा, लोक संस्कृति एवं लोक साहित्य के संरक्षक के रूप में प्रतिष्ठापित हो चुकी है। देशवाल जी का जीवन और कृतित्व हरियाणवी लोक संस्कृति, लोक साहित्य, हिंदी साहित्य, शिक्षा, पत्रकारिता, संपादन, शोधकार्य, शोध-निर्देशन और समाज-सेवा के प्रति समर्पित रहा है।
हरविंदर सिंह पैरा-तीरंदाज हैं। वे पहले भारतीय पैरा तीरंदाज बने, जिन्होंने पैरालिंपिक और एशियाई पैरा खेलों में भारत के लिए ऐतिहासिक पदक जीते। इन्हें पैरा-तीरंदाजी के खेल में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए 2021 में प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0