संघवां ने इस वर्ष सिविल सेवाएं परीक्षा पास करने वाले पंजाब के विद्यार्थियों से की मुलाकात और दी बधाई
संघवां ने इस वर्ष सिविल सेवाएं परीक्षा पास करने वाले पंजाब के विद्यार्थियों से की मुलाकात और दी बधाई
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब विधानसभा में पंजाब विधानसभा के 117 सदस्यों की तस्वीरें लगाई गई हैं, जिनमें पंजाब विधानसभा के स्पीकर, पंजाब के मुख्यमंत्री, पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर और विपक्ष के नेता शामिल हैं। इनका उद्घाटन आज पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने किया। उद्घाटन के दौरान कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा , कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा भी मौजूद थे।
पंजाब विधानसभा के स्पीकर ने आज अपने चैंबर में इस वर्ष सिविल सेवाएं परीक्षा पास करने वाले पंजाब के विद्यार्थियों से मुलाकात की और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों को पूरी लगन और ईमानदारी के साथ देश की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने पंजाब विधानसभा की कार्यवाही भी देखी। स्पीकर ने सिविल सेवाएं परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों को सरकार और सरकारी कर्मचारियों के बीच सही अंतर के बारे में भी बताया।
स्पीकर संधवां ने विद्यार्थियों को लोई और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां, हरदीप सिंह मुंडियां और विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने भी इन विद्यार्थियों को बधाई दी।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0