मुंडियां ने आज बताया कि राज्य में बाढ़ के बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है और प्रभावित परिवार लगातार अपने-अपने घर लौट रहे हैं।
मुंडियां ने आज बताया कि राज्य में बाढ़ के बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है और प्रभावित परिवार लगातार अपने-अपने घर लौट रहे हैं।
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब के राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने आज बताया कि राज्य में बाढ़ के बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है और प्रभावित परिवार लगातार अपने-अपने घर लौट रहे हैं।
उन्होंने बताया कि पंजाब भर में अब तक कुल 219 राहत कैंप खोले गए थे, लेकिन इस समय केवल 13 कैंप गुरदासपुर ज़िले में ही जारी हैं और 10 बाढ़ प्रभावित लोग वहीं ठहरे हुए हैं। उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले तक पूरे राज्य में 25 कैंप सक्रिय थे, जिनमें 163 लोग ठहरे हुए थे।
राजस्व मंत्री ने बताया कि फाजिल्का और जालंधर ज़िलों के राहत कैंपों में कल तक क्रमशः 50 और 103 लोग ठहरे हुए थे, लेकिन आज यहां से सभी प्रभावित लोग अपने घरों को लौट गए हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के व्यापक प्रयासों के चलते 1 अगस्त से अब तक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से 23,340 व्यक्तियों को निकाल कर सुरक्षित स्थानों तक पहुँचाया गया है।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि रिपोर्ट के अनुसार भयानक बाढ़ ने 22 ज़िलों और 2,555 गांवों को प्रभावित किया है, जिससे 3,89,445 लोग प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि 1 अगस्त से अब तक 57 लोगों की मृत्यु हुई और 4 लोग लापता हैं। इसके अलावा पूरे राज्य में 1,99,926.2 हेक्टेयर क्षेत्र में खड़ी फ़सलों को भारी नुकसान हुआ है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026
Comments 0