कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार लोगों को मूलभूत सहूलतें मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार लोगों को मूलभूत सहूलतें मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है।
खबर खास, चंडीगढ़/ खन्ना :
विधान सभा हलका खन्ना से विधायक और पंजाब के कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद द्वारा रैस्ट हाऊस, भट्टियां, खन्ना में अपने हलके के लोगों की समस्याएँ सुनने के लिए ‘मेरा हलका मेरा परिवार’ प्रोग्राम के अंतर्गत एक विशाल लोक मिलनी की। इस मौके पर जहाँ उन्होंने लोगों की समस्याएँ सुनी वहीं साथ ही उनका निपटारा भी करवाया गया।
इस मौके पर उनके साथ ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग, पी.एस.पी.सी.एल, मंडी बोर्ड, पुलिस विभाग के इलावा अलग-अलग सम्बन्धित विभागों के सीनियर अधिकारी भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार लोगों को मूलभूत सहूलतें मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने बताया कि लोगों की बिजली, पानी, सिवरेज, सड़कें, ऐनक्रोचमैंट, स्ट्रीट लाईटों आदि समस्याओं का तुंरत हल किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार लोगों को पारदर्शी प्रशासन मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है और निवासियों को सरकारी दफ्तरों में परेशान नहीं होने दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि आज लोक मिलनी में अलग-अलग विभागों से सम्बन्धित शिकायतें आईं जिनमें से कई शिकायतों का मौके पर ही निपटारा करवाया गया है।
कैबिनेट मंत्री-लोक मिलनी के दौरान आए हुए लोगों की तरफ से इस पहलकदमी की भरपूर सराहना की गई और कहा कि ऐसे प्रयास हलके में लगातार जारी रहने चाहिएं जिससे लोगों को परेशानी से निजात मिल सके और उनके काम पहल के आधार पर हो सकें।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026
Comments 0