हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सफाई व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि शहर में स्वच्छता मानकों के अनुरूप सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जनता को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं आनी चाहिए।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सफाई व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि शहर में स्वच्छता मानकों के अनुरूप सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जनता को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं आनी चाहिए।
सीएम सैनी ने गुरुग्राम में सफाई व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश
कहा, जन सेवाओं को प्रदान करने में ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सफाई व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि शहर में स्वच्छता मानकों के अनुरूप सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जनता को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं आनी चाहिए। शहर में स्वच्छता की तरफ़ विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि गुरुग्राम को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि अगले माह की बैठक के दौरान वे स्वयं स्वच्छता का निरीक्षण करेंगे।
उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार जन सेवाओं के लिए गंभीर है। सभी विभागों के अधिकारी फील्ड में रहकर उनके विभाग की सेवाएं जनता को मुहैया करवाना सुनिश्चित करें। जन सुविधाओं के प्रति अधिकारियों का ढुलमुल रवैया बदार्शत नहीं किया जाएगा। आम नागरिकों से किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त हुई तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री आज गुरुग्राम में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में कुल 23 परिवाद रखे गए, इनमें से 19 का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। शेष परिवाद अगली बैठक के लिए आरक्षित कर अधिकारियों को स्टेटस रिपोर्ट साथ लाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह व कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह, विधायक श्रीमती बिमला चौधरी, श्री मुकेश शर्मा, श्री तेजपाल तंवर सहित विभिन्न उच्चाधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने सभी एसटीपी के शोधित जल की गुणवत्ता पर स्वत: संज्ञान लेते हुए कहा कि स्वच्छ वातावरण के लिए एसटीपी के शोधित पानी की गुणवत्ता नियमित रूप से चेक की जाए। साथ ही, अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि ट्रीटमेंट के बाद लैब में पानी की जांच के पश्चात ही उसे कृषि कार्य के लिए किसानों को दिया जाए।
परिवादों पर गंभीरता से कार्य करें अधिकारी
बैठक में गांव सराय अलावर्दी में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कुछ लोगों द्वारा कब्जा किये जाने की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने नगर निगम के अधिकारियों को आदेश दिए कि तुरंत प्रभाव से सभी प्रकार के अवैध कब्जे हटाकर भूमि खाली करवाई जाए। इस भूमि पर सामुदायिक भवन का निर्माण करवाया जाए, ताकि लोगों को सार्वजनिक समारोहों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधा मिल सके।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026
Comments 0