पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे व्यापक अभियान के तहत आज फतेहगढ़ साहिब के वसीका नवीस अनुपम शर्मा को सब-रजिस्ट्रार, बस्सी पठाना की ओर से 5,50,000 रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

खबर खास, चंडीगढ़ :

इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी फतेहगढ़ साहिब जिले के बस्सी पठाना निवासी द्वारा मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर दर्ज करवाई गई ऑनलाइन शिकायत के आधार पर की गई है।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जायदाद की रजिस्ट्री करवाने के बदले आरोपी ने तहसील बस्सी पठाना के सब-रजिस्ट्रार की ओर से यह रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता ने वसीका नवीस और सब-रजिस्ट्रार के साथ हुई बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया था।
जांच के दौरान विजिलेंस ब्यूरो ने शिकायत में लगाए गए आरोपों को सही पाया, जिसके चलते आरोपी वसीका नवीस को गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना पटियाला रेंज में भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उसे कल अदालत में पेश किया जाएगा। प्रवक्ता ने आगे बताया कि आगे की जांच के दौरान संबंधित राजस्व अधिकारी (सब-रजिस्ट्रार) की भूमिका की भी जांच की जाएगी।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026
Comments 0