लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज यहां बताया कि उन्होंने छह बार के मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह फाउंडेशन की स्थापना की है जो प्रदेश में समाज के उत्थान और विकास कार्यो में अपना महत्वपूर्ण योगदान देगा।

खबर खास, शिमला :

उन्होंने कहा वह इस फाउंडेशन के अध्यक्ष है और चार अन्य सदस्य इसमें नामित किये गए है। उन्होंने कहा कि जल्द ही फाउंडेशन का विस्तार कर विभिन्न सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वालों जिसमें शिक्षाविद, स्वास्थ्य विशेषज्ञ व अन्य कोई भी क्षेत्र है उन सब लोगों को भी इस फाउंडेशन में शामिल करने का प्रयास किया जाएगा,जिससे समाज के हर वर्ग को इसका लाभ मिल सकें।
आज अपने निवास स्थान होली लॉज में पत्रकारों को यह जानकारी देते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि स्व वीरभद्र सिंह प्रदेश के ही नही पूरे देश की एक ऐसी शख्सियत थी जिन्हें लोग जहां भी वह जाते थे वहां उन्हें दिल से प्यार और पूरा मान सम्मान देते थे। उन्होंने कहा कि आज की प्रेस वार्ता वह फाउंडेशन के अध्यक्ष के नाते ही कर रहें है। उन्होंने कहा कि राजा वीरभद्र सिंह के सामाजिक कार्यो को आगे बढ़ाना और लोगों की सेवा करना ही इस फाउंडेशन का मुख्य लक्ष्य है। यह फाउंडेशन प्रदेश स्तर का है जो अपनी सेवाएं पूरे प्रदेश में देगा। उन्होंने बताया कि यह फाउंडेशन गैर राजनैतिक है और सभी लोगों का इस में स्वागत होगा।
विक्रमादित्य सिंह ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का रिज मैदान पर वीरभद्र सिंह की प्रतिमा स्थापित करने की स्वीकृति देने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रतिमा स्थापित करने की सभी सरकारी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई है और इस साल 23 जून को स्व.वीरभद्र सिंह की जयंती पर मुख्यमंत्री सुक्खू द्वारा दौलत सिंह पार्क में इस प्रतिमा का अनावरण करवा दिया जाएगा।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हालांकि प्रदेश सरकार ने प्रतिमा के निर्माण के पूरे खर्च को अपनी स्वीकृति दी है, पर उन्होंने फैसला लिया है कि वह इस प्रतिमा के निर्माण का खर्च फाउंडेशन से ही करेंगे। राज्य सरकार से इसके लिए कुछ सहयोग अवश्य लिया जाएगा पर इस फाउंडेशन में प्रदेश या प्रदेश के बाहर के जो भी लोग अंशदान करना चाहेगा उसे पूरी पारदर्शिता से लिया जाएगा।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि राजा वीरभद्र सिंह फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य समाज की सेवा करना है और फाउंडेशन इसे पूरी पारदर्शिता व ईमानदारी से करेगा। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन के माध्यम से वीरभद्र सिंह के कार्यो को आगे बढ़ाया जाएगा।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026
Comments 0