सीएसआर फंड के तहत सरस्वती हैरिटेज विकास बोर्ड को सौंपी गई राशि
सीएसआर फंड के तहत सरस्वती हैरिटेज विकास बोर्ड को सौंपी गई राशि
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को इंटरसॉफ्ट कंपनी के निदेशक संदीप पासे ने सरस्वती नदी के जीर्णोद्धार के लिए 36 लाख रुपये का चेक प्रदान किया। यह राशि कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) फंड के तहत सरस्वती हैरिटेज विकास बोर्ड को सौंपी गई है।
मुख्यमंत्री ने इस योगदान के लिए श्री संदीप पासे का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह सहयोग राज्य की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण की दिशा में निजी भागीदारी का एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि लुप्त हो चुकी सरस्वती नदी का पुनरुद्धार सरकार की प्राथमिकता में शामिल है और इस दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार का उद्देश्य विकास के साथ-साथ अपनी सांस्कृतिक विरासत को पुनर्जीवित कर आने वाली पीढ़ियों के लिए सहेज कर रखना भी है। सरस्वती नदी के पुनरुद्धार के कार्य में जनसहयोग और निजी क्षेत्र की भागीदारी एक प्रेरणादायक उदाहरण है।
इस अवसर पर सरस्वती हैरिटेज विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमच, विदेश सहयोग विभाग के सलाहकार पवन चौधरी उपस्थित थे।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026
Comments 0