सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो सामने आने के बाद आयोग ने संगरूर पुलिस को 1 जून सुबह तक विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो सामने आने के बाद आयोग ने संगरूर पुलिस को 1 जून सुबह तक विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए
खबर खास | चंडीगढ़
पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा धूरी दौरे के दौरान कथित रूप से जातिसूचक अपमानजनक शब्दों के इस्तेमाल के मामले का स्वतः संज्ञान लिया है।
आयोग के अनुसार, यह मामला सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो और रिपोर्टों के माध्यम से उसके संज्ञान में आया, जिनमें दावा किया गया है कि मंत्री ने सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान जाति से संबंधित आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया।
पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने कहा कि आयोग ने सोशल मीडिया पर प्रसारित सामग्री का अवलोकन किया है और मामले को गंभीरता से लिया है।
तत्काल कार्रवाई करते हुए आयोग ने संगरूर पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को मामले की विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने यह रिपोर्ट 1 जून को सुबह 9 बजे तक सौंपने को कहा है।
आयोग ने कहा कि वह उपलब्ध वीडियो लिंक और ऑनलाइन रिपोर्टों के आधार पर मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0