हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की 12वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की 12वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
कहा, लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से नहीं हैं कम
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की 12वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
उन्होंने कहा कि पिछले साल की अपेक्षा इस साल का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा है। लड़कों की अपेक्षा लड़कियों का परीक्षा परिणाम अच्छा रहा है। प्रदेश की लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से कम नहीं हैं। लड़कियां खेलों में भी पदक जीतकर देश व प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं।
उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे अपने बच्चों विशेषकर लड़कियों को उच्चतर शिक्षा दिलाएं, ताकि वे भविष्य में परिवार व प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 अक्तूबर तक प्रदेश में 105 राजकीय महाविद्यालय थे। वर्तमान में प्रदेश में 184 राजकीय महाविद्यालय हैं। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में 79 राजकीय महाविद्यालय खोले गए, जिनमें से 30 महाविद्यालय केवल लड़कियों के हैं।
उन्होंने कहा कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 से प्रदेश के सभी राजकीय विश्वविद्यालयों से संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के आधार पर किये गये हैं, जिसका विद्यार्थियों को फायदा होगा।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0