इस बैच के 19 अधिकारी देश के अलग-अलग राज्यों से संबंध रखते है जिसमें 2 अधिकारी भूटान से हैं।
इस बैच के 19 अधिकारी देश के अलग-अलग राज्यों से संबंध रखते है जिसमें 2 अधिकारी भूटान से हैं।
खबर खास, शिमला :
राष्ट्रीय लेखा परीक्षा तथा लेखा अकादमी, शिमला में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 2024 बैच के भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने आज उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस बैच के 19 अधिकारी देश के अलग-अलग राज्यों से संबंध रखते है जिसमें 2 अधिकारी भूटान से हैं।
इस अवसर पर उपायुक्त ने अधिकारियों को जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली, विभिन्न विकासात्मक योजनाओं तथा प्रशासनिक चुनौतियों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों के साथ राजस्व से संबंधित विभिन्न विषयों, राष्ट्रीय सामान्य दस्तावेज पंजीकरण प्रणाली, ऑडिट, डिजिटलीकरण एवं आचरण जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
उपायुक्त ने कहा कि पारदर्शिता, जवाबदेही और जनहित को प्राथमिकता देते हुए प्रशासनिक कार्यों का संचालन किया जाना अत्यंत आवश्यक है। प्रशिक्षु अधिकारियों ने उपायुक्त से जिला के प्रशासनिक ढांचे, बजट प्रबंधन और योजनाओं की निगरानी प्रणाली से संबंधित विषयों पर चर्चा की और विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त की।
प्रशिक्षु अधिकारियों को खूब भाया पहाड़ी आंगन
प्रशिक्षु बैच के अधिकारियों ने बांटनी कैसल में चल रहे 'पहाड़ी आंगन' की खूब सराहना की। इसके अतिरिक्त, उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए की जा रही विभिन्न पहल और महिलाओं द्वारा तैयार किये जा रहे उत्पादों की भी सराहना की। उपायुक्त ने कहा कि प्रशिक्षुओं की मांग अनुसार राष्ट्रीय लेखा परीक्षा तथा लेखा अकादमी में भी स्वयं सहायता समूह के उत्पाद उपलब्ध करवाए जायेंगे।
प्रशिक्षु बैच के सभी अधिकारियों ने जिला उपायुक्त का समय देने तथा सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। उपायुक्त शिमला ने सभी 19 अधिकारियों को पारंपरिक शॉल एवं टोपी पहना कर सम्मानित किया।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026
Comments 0