कुल्लू जिले के मनाली के पांच वर्षीय सक्षम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से शिमला में मुलाकात की। सक्षम की मुख्यमंत्री से यह दूसरी भेंट थी। पहली मुलाकात सर्किट हाउस मनाली में विंटर कार्निवाल के दौरान हुई थी।

छोटी उम्र में कई रेकार्ड किए अपने नाम
आकिल खान
खबर खास, मनाली/शिमला :
कुल्लू जिले के मनाली के पांच वर्षीय सक्षम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से शिमला में मुलाकात की। सक्षम की मुख्यमंत्री से यह दूसरी भेंट थी। पहली मुलाकात सर्किट हाउस मनाली में विंटर कार्निवाल के दौरान हुई थी।
बता दें कि सक्षम ने महज पांच वर्ष की उम्र में चार बार नेशनल रिकॉर्ड बनाए हैं। सक्षम ने 15 महीने की उम्र सभी अल्फाबेट सीखकर पहला रिकॉर्ड बनाया था। इससे उसे "मिरेकल बॉय" का टाइटल मिला था। दूसरा रिकॉर्ड तीन साल की उम्र में कार कलेक्शन का था। कार के "लोगो" देखकर दुनिया की लगभग सभी गाड़ियों की कंपनियों को पहचानता था। तीसरा रिकॉर्ड पांच साली उम्र में सक्षम को 195 देशों के झंडे, उनकी भाषा, मुद्रा, राजधानियां और सभी देशों के नाम की स्पेलिंग सहित जुबानी याद है। इसके लिए सक्षम को "यंगेस्ट फ्लैग एक्सपर्ट एंड मैप जिनीयस ऑफ इंडिया" का टाइटल मिला।
नक्शे पर देश खोजने की अद्भुत क्षमता
सक्षम की चौथी और सबसे अनोखी उपलब्धि यह है कि वह किसी भी देश को 5 से 10 सेकंड के भीतर नक्शे पर ढूंढ सकता है। उसकी इस क्षमता ने भूगोल के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम की है। यह देखकर विशेषज्ञ भी चकित रह गए कि इतने छोटे बच्चे ने इतनी जटिल चीज को इतनी आसानी से कैसे समझ लिया। सक्षम की यह उपलब्धि उसकी असाधारण स्मरण शक्ति और उसकी सीखने की अद्वितीय क्षमता को दर्शाती है।
इस होनहार बच्चे से मिलकर मुख्यमंत्री ने कहा कि सक्षम ने देशभर में हिमाचल का नाम रोशन किया है, इस प्रकार के बच्चे देश का गर्व होते हैं। प्रदेश सरकार भी इस बच्चे को सम्मानित करेगी। साथ ही ईश्वर से सक्षम के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मुख्यमंत्री से स्नेह मिलान के दौरान सबसे पहले अपने ऑफिस की खिड़की से सक्षम को पूरा शिमला दिखाया और फिर कहा कि सक्षम मनाली से आया है तो इसे जूस पिलाया जाए।
जूस पीने के बाद सक्षम ने मुख्यमंत्री से कहा कि मुझसे कोई प्रश्न तो पूछो। इस मासूमियत भरे आवेदन को स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री ने पूछा कि साउथ अफ्रीका का झंडा बनाकर दिखाओ। सक्षम ने अपने राइटिंग पैड पर झंडा बनाया और उसके पूरे रंगों का ब्योरा दिया। उधर, इस उपलब्धि को लेकर सक्षम के पिता सागर और माता स्नेहा काफी प्रसन्न हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026
Comments 0