केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री की अध्यक्षता मे नोएडा में ऊपरी यमुना पुनरीक्षण समिति की 9वीं बैठक हुई आयोजित परियोजनाओं के समय पर पूर्ण होने से भविष्य की जल आवश्यकताओं की पूर्ति हो सकेगी सुनिश्चित
केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री की अध्यक्षता मे नोएडा में ऊपरी यमुना पुनरीक्षण समिति की 9वीं बैठक हुई आयोजित परियोजनाओं के समय पर पूर्ण होने से भविष्य की जल आवश्यकताओं की पूर्ति हो सकेगी सुनिश्चित
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि ऊपरी यमुना पुनरीक्षण समिति से जुड़े सभी अंतर्राज्यीय जल परियोजनाओं की प्रगति को तेज करना बेहद जरूरी है। उन्होंने 1994 के जल-बंटवारा समझौते यमुना जल प्रबंधन तथा रेणुका, किशाऊ और लखवार जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं की धीमी गति पर चिंता जताई। इन परियोजनाओं के समय पर पूर्ण होने से हरियाणा और दिल्ली की भविष्य की जल आवश्यकताओं की पूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।
केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल की अध्यक्षता में नोएडा सेक्टर 62 में आयोजित ऊपरी यमुना पुनरीक्षण समिति की 9वीं बैठक मे श्रुति चौधरी ने यह बात कही।
उन्होंने कहा कि किशाऊ परियोजना उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के बीच विद्युत घटक की लागत साझेदारी को लेकर विवाद के कारण रुकी हुई है। उन्होंने इस मुददे के समाधान के लिए सभी संबंधित राज्यों की संयुक्त बैठक जल्द आयोजित करने का आग्रह किया ताकि परियोजना को आगे बढ़ाया जा सके।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, उत्तराखंड के सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज, राजस्थान के सिंचाई मंत्री सुरेश सिंह रावत और दिल्ली के सिंचाई मंत्री प्रवेश साहिब सिंह सिंह भी मौजूद रहे।
बैठक में मंत्री श्रुति चौधरी ने रेणुका और लखवार परियोजनाओं की नियमित निगरानी के लिए उच्च-स्तरीय मासिक समीक्षा बैठकें कराने का भी सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के समय पर पूरा होने से हरियाणा और दिल्ली दोनों की भविष्य की जल आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलेगी। मंत्री ने उम्मीद जताई कि समिति द्वार इन सुझावों पर गंभीरतापूर्वक विचार करके आवश्यक कदम जल्द उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यमुना जल परियोजनाओं में तेजी आने से प्रदेश में पानी की उपलब्धता बढ़ेगी और पेयजल आपूर्ति से लेकर सिंचाई तक कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों को लाभ होगा।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026
Comments 0