कैरि गांव में देर रात हुआ दर्दनाक हादसा, महिला और उसकी दो मासूम बेटियों ने गंवाई जान; दो अन्य बच्चों को सुरक्षित बचाया गया।
कैरि गांव में देर रात हुआ दर्दनाक हादसा, महिला और उसकी दो मासूम बेटियों ने गंवाई जान; दो अन्य बच्चों को सुरक्षित बचाया गया।
खबर खास | शामली
उत्तर प्रदेश के शामली जिले के बाबरी थाना क्षेत्र के कैरि गांव में बुधवार देर रात एक मकान में भीषण आग लगने से परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में एक महिला और उसकी दो छोटी बेटियां शामिल हैं। आग के दौरान रसोई गैस के दो सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए, जिससे आग और भड़क गई तथा मकान को भारी नुकसान पहुंचा।
महिला और दो बेटियों की आग में जलकर मौत
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान साजिद की पत्नी सायदा और उनकी बेटियों अदन तथा मायरा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जिलाधिकारी और एसपी ने घटनास्थल का लिया जायजा
घटना की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी प्रवीण वर्मा और पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने घटनास्थल का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मजदूरी करने गया था परिवार का मुखिया
पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह के अनुसार, साजिद दिहाड़ी मजदूरी करता है और घटना के समय घर से बाहर था। उसकी पत्नी और दोनों बेटियां उस कमरे में मौजूद थीं, जहां गैस सिलेंडरों में धमाके हुए। आग की चपेट में आने से तीनों की मौत हो गई।
वहीं, साजिद का बेटा और एक अन्य बेटी दूसरे कमरे में मौजूद थे। दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
आग लगने के कारणों की जांच जारी
इस हादसे में मकान को भी काफी नुकसान पहुंचा है। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन और संबंधित विभाग घटना की जांच कर रहे हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026
Comments 0