कहा - अच्छे स्वास्थ्य के लिए योग को बनाएं जीवन का हिस्सा हरियाणा सिविल सचिवालय के अधिकारियों ने की अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शिरकत
कहा - अच्छे स्वास्थ्य के लिए योग को बनाएं जीवन का हिस्सा हरियाणा सिविल सचिवालय के अधिकारियों ने की अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शिरकत
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कहा कि योग केवल एक शारीरिक गतिविधि नहीं है, बल्कि एक समग्र अनुशासन है जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन को बढ़ावा देता है।
रस्तोगी 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हरियाणा सिविल सचिवालय द्वारा हरियाणा निवास में आयोजित योग कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। कार्यक्रम में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया, जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती जागरूकता को दर्शाता है।
मुख्य सचिव ने कहा कि अगर हम में से हर कोई हर दिन योग और टहलने के लिए थोड़ा सा भी समय निकालता है, तो इससे हमारी फिटनेस, फोकस और ऊर्जा के स्तर में काफी सुधार होगा। इससे व्यक्तिगत सेहत और पेशेवर दक्षता दोनों में सुधार होता है। उन्होंने कहा कि योग न केवल शरीर को मजबूत करता है बल्कि मानसिक स्पष्टता, भावनात्मक स्थिरता और लचीलापन भी पैदा करता है।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए श्री अनुराग रस्तोगी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कॉमन योग प्रोटोकॉल का पालन करने में प्रतिभागियों के सामूहिक प्रयास की सराहना की।
मुख्य सचिव ने अधिकारियों और कर्मचारियों से योग को दैनिक अभ्यास के रूप में अपने जीवन में शामिल करने का आग्रह किया। साथ ही, उन्हें अपने कार्यस्थल और समुदायों के दूसरे लोगों को भी स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम में आयुष विभाग के विशेषज्ञ प्रशिक्षकों की अगुवाई में एक निर्देशित सत्र की भी आयोजन किया गया। इसमें योगासन, प्राणायाम और ध्यान क्रियाओं का प्रदर्शन किया गया। प्रशिक्षकों ने प्रत्येक आसन के लाभों के बारे में बताते हुए जानकारी कि वे किस तरह से शारीरिक शक्ति, लचीलेपन और आंतरिक शांति में योगदान करते हैं।
प्रतिभागियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दिए गए संबोधन को भी सुना।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026
Comments 0