देर रात गला रेतकर की गई हत्या, पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज
देर रात गला रेतकर की गई हत्या, पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज
खबर खास | शिमला
सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति की सोमवार देर रात पांवटा साहिब में कथित तौर पर गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात पांवटा साहिब नगर परिषद के अंतर्गत विश्वकर्मा चौक के पास नवनिर्मित पार्किंग स्थल में हुई।
मृतक की पहचान शिलाई के अवत कोटी उत्रू गांव निवासी सही राम के बेटे भाव सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि भाव सिंह शिलाई में सब्जी की दुकान चलाते थे और सब्जी खरीदने के लिए नियमित रूप से पिकअप वाहन से पांवटा साहिब आते-जाते थे। वह करीब हर तीसरे दिन पांवटा साहिब पहुंचते थे।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हत्या की परिस्थितियों का पता लगाया जा सके और संदिग्ध आरोपियों की पहचान की जा सके।
एसडीपीओ मनवेंद्र ठाकुर और थाना प्रभारी कुलवंत सिंह अपनी टीमों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ शुरू कर दी है।
सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमें जुटी हुई हैं।
फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। अधिकारी सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर हत्यारों तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0