सेक्टर 37D के पास बेकाबू होकर पलटी कार, अस्पताल में भर्ती घायल व्यक्ति की हालत चिंताजनक
सेक्टर 37D के पास बेकाबू होकर पलटी कार, अस्पताल में भर्ती घायल व्यक्ति की हालत चिंताजनक
खबर खास | गुरुग्राम
गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे पर सेक्टर 37D के पास बुधवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर सड़क किनारे लगे क्रैश बैरियर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार हवा में उछलकर सड़क के बीचों-बीच पलट गई। हादसे में वाहन में सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार काफी तेज रफ्तार में चलाई जा रही थी। सेक्टर 37D कट के पास चालक ने अचानक वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद कार क्रैश बैरियर को तोड़ती हुई आगे जाकर पलट गई।
द्वारका एक्सप्रेसवे से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मदद की। काफी मशक्कत के बाद उन्होंने दुर्घटनाग्रस्त वाहन से घायल व्यक्ति को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची, जिसके बाद घायल को पास के ही एक निजी अस्पताल में ले जाया गया।
डॉक्टरों के अनुसार घायल की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।
घायल के पास से कोई पहचान पत्र या अन्य सामान न मिलने के कारण पुलिस फिलहाल उसकी पहचान नहीं कर पाई है। घायल व्यक्ति अस्पताल में बेहोश है। पुलिस अब वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए उसके परिजनों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0