कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और ऊर्जा सुरक्षा चिंताओं के बीच लिया गया फैसला; समर वेकेशन में वर्चुअल होंगी सुनवाई
कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और ऊर्जा सुरक्षा चिंताओं के बीच लिया गया फैसला; समर वेकेशन में वर्चुअल होंगी सुनवाई
खबर खास | नई दिल्ली
पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ऊर्जा संबंधी बढ़ती चिंताओं के बीच भारत का सर्वोच्च न्यायालय ने एक बड़ा फैसला लिया है। अदालत ने तय किया है कि गर्मी की छुट्टियों के दौरान कार्यरत सभी वेकेशन बेंच अपनी कार्यवाही पूरी तरह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगी।
शीर्ष अदालत द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार, सोमवार और शुक्रवार को निर्धारित ताज़ा मामलों की सुनवाई, या अन्य अधिसूचित तिथियों पर होने वाली सुनवाई भी वर्चुअल मोड में ही की जाएगी। यह निर्णय 12 मई 2026 को केंद्र सरकार द्वारा जारी ऑफिस मेमोरेंडम के बाद तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
सर्कुलर में यह भी कहा गया है कि ईंधन बचत के उपायों के तहत सुप्रीम कोर्ट के जजों ने कारपूलिंग को बढ़ावा देने पर सहमति जताई है। इसके अलावा, विभिन्न रजिस्ट्री विभागों के अधिकतम 50 प्रतिशत कर्मचारियों को सप्ताह में दो दिन घर से काम करने की अनुमति दी जाएगी।
यह फैसला शुक्रवार सुबह मुख्य न्यायाधीश सोलर कांट की अध्यक्षता में हुई फुल कोर्ट बैठक में लिया गया। यह कदम कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और देश की ऊर्जा सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंताओं को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0