कैबिनेट मंत्री भुल्लर ने औपचारिक तौर पर पार्टी में कराया शामिल लोगों का विश्वास 'आप' के साथ, हरमीत सिंह संधू को बड़ी लीड से जिताकर करेंगे मुख्यमंत्री भगवंत मान के हाथ मजबूत: भुल्लर
कैबिनेट मंत्री भुल्लर ने औपचारिक तौर पर पार्टी में कराया शामिल लोगों का विश्वास 'आप' के साथ, हरमीत सिंह संधू को बड़ी लीड से जिताकर करेंगे मुख्यमंत्री भगवंत मान के हाथ मजबूत: भुल्लर
खबर खास, तरनतारन :
तरनतारन उपचुनाव से पहले अकाली दल को बड़ा झटका लगा है। शनिवार को अकाली नेता और मौजूदा सरपंच जश्नदीप सिंह अपने साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।
कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शैरी कलसी, विधायक श्रवण सिंह धुन्न और प्रदेश महासचिव हरचंद सिंह बरसट की मौजूदगी में जश्नदीप सिंह और उनके साथी पंच अवतार सिंह, पंच दविंदर सिंह, पंच प्रगट सिंह, पंच दर्शन सिंह, पंच नरिंदर पाल कौर, पंच बलजीत कौर और कंवर जगदीप सिंह लाडा छिछरेवाल को औपचारिक तौर पर पार्टी में शामिल कराया और उनका स्वागत किया।
भुल्लर ने 'आप' में शामिल हुए सभी नए नेताओं को भरोसा दिलाया कि पार्टी में उन्हें पूरा सम्मान दिया जाएगा।
विरोधी पार्टियों पर हमला बोलते हुए भुल्लर ने कहा कि अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा वाले 'बातों की राजनीति' करते हैं, लेकिन 'आम आदमी पार्टी हमेशा काम की राजनीति' करती है। उन्होंने बताया कि 600 यूनिट बिजली माफ करने की गारंटी के कारण 82% घरों के बिल जीरो आ रहे हैं और 881 से ज्यादा मोहल्ला क्लीनिक खुल चुके हैं, जहां मुफ्त दवाइयां, इलाज और टेस्ट मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने 56 हजार से ज्यादा युवाओं को मेरिट के आधार पर नौकरियां दी हैं।
महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने कहा कि पुरानी सरकारों के समय सिर्फ 21% खेतों तक पानी पहुंचता था, जो अब 65% से ज्यादा खेतों तक पहुंच चुका है। इसके परिणामस्वरूप, भूजल स्तर 15 से 20 फीट ऊपर आ गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले एक साल में एक-एक एकड़ तक नहरी पानी पहुंचाया जाएगा।
'आप' नेताओं ने तरनतारन विधानसभा हलके के सभी लोगों से अपील की कि वे इस चुनाव को अकेले उम्मीदवार का नहीं, बल्कि अपने भविष्य का चुनाव समझें और हरमीत सिंह संधू को बड़ी लीड से जिताकर मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के हाथ मजबूत करें।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026
Comments 0