हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब  सिंह सैनी ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा पानी वितरण  की सही व्यवस्था न कर पाने के  कारण दिल्ली की जनता दूषित पानी पीने को मज़बूर है। केजरीवाल ने योजनाबद्ध तरीके से 28 नाले यमुना नदी में डाल दिए। अब दिल्ली के आम चुनाव में दिल्ली की जनता श्री केजरीवाल को सबक सिखाने का काम करेगी।