कई इलाकों में सामान्य से नीचे रहा न्यूनतम तापमान, AQI ‘संतोषजनक’; आज बादल छाए रहने और बारिश के आसार
कई इलाकों में सामान्य से नीचे रहा न्यूनतम तापमान, AQI ‘संतोषजनक’; आज बादल छाए रहने और बारिश के आसार
देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह मौसम का मिजाज बदला नजर आया। सुबह के समय तापमान में गिरावट के चलते लोगों को गर्मी से हल्की राहत महसूस हुई। शहर के अधिकांश प्रमुख मौसम केंद्रों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। वहीं, दिल्ली की हवा की गुणवत्ता में भी सुधार देखने को मिला और औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) ‘संतोषजनक’ श्रेणी में रहा।
दिल्ली के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग में सोमवार को न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री कम रहा। पालम में न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 3.6 डिग्री कम था।
इसी तरह लोधी रोड पर न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम है। रिज में न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। वहीं, अयानगर में न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम था।
मौसम में बदलाव के साथ दिल्ली की वायु गुणवत्ता भी बेहतर रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली का औसत AQI 83 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है। CPCB के अनुसार 0 से 50 के बीच AQI ‘अच्छा’, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच AQI ‘गंभीर’ माना जाता है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में सोमवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। कई इलाकों में मध्यम बारिश भी हो सकती है। विभाग ने अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया है। ऐसे में आने वाले घंटों में दिल्लीवासियों को उमस और गर्मी के बीच बारिश से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0