हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि दिल्ली की जनता ने भाजपा के पक्ष में मन बना लिया है और आगामी 5 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भाजपा की सरकार बनेगी।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि दिल्ली की जनता ने भाजपा के पक्ष में मन बना लिया है और आगामी 5 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भाजपा की सरकार बनेगी।
कहा, दिल्ली की जनता ने भाजपा के पक्ष में बनाया मन-
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि दिल्ली की जनता ने भाजपा के पक्ष में मन बना लिया है और आगामी 5 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने झूठ व सब्जबाग दिखाकर केवल अपने सपनों को पूरा करने वाली आप सरकार को बाहर का रास्ता दिखाने का निर्णय ले लिया है।
मुख्यमंत्री आज पंचकूला में आयोजित बजट 2025-26 के लिए महिलाओं के साथ छठा पूर्व बजट परामर्श के उपरांत मीडिया से बातचीत कर रहे थे। सैनी ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि दिल्ली में पूर्ण बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।
एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस को भी पीछे छोड दिया। उन्होंने भ्रष्टाचार की सभी सीमाएं लांघ दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली की आप सरकार झूठ की बुनियाद पर खड़ी है जिसने पिछले 10 वर्षों में केवल अपने सपने पूरे करने का काम किया है। परंतु अब दिल्ली की जनता समझ चुकी है कि केवल भारतीय जनता पार्टी ही गरीबों की सच्ची हितेषी है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब हितेषी हैं और उन्होंने ठाना है कि जहां भी झुग्गी है वहां पक्का मकान हो। इसी उद्देश्य से प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार द्वारा गरीबों को पक्के मकान बनाकर दिए जा रहे हैं।
एक अन्य प्रश्न के उत्तर में हरियाणा को खेलों की धरती, जवानों की धरती और किसानों की धरती बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी हाल ही में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु द्वारा हरियाणा के कई खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद अवार्ड, भीम अवार्ड, द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित किया है। आज वे स्वयं भी अंबाला जिले के नारायणगढ़ निकट बडागढ स्टेडियम में आयोजित कबड्डी महाकुंभ में खिलाड़ियों को सम्मानित करके आए हैं। उन्होने कहा कि हरियाणा के युवा आज पूरी दुनिया में हर क्षेत्र में झंडे गाड़ रहे हैं। राज्य की खेल नीति के चलते हरियाणा के खिलाड़ी निरंतर मेडल ला रहे हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026
Comments 0