हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने दिवंगत राजा वीरभद्र सिंह के नामित पदम पैलेस रामपुर में आयोजित चर्तुवार्षिक श्राद्ध कार्यक्रम में शिरकत कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने दिवंगत राजा वीरभद्र सिंह के नामित पदम पैलेस रामपुर में आयोजित चर्तुवार्षिक श्राद्ध कार्यक्रम में शिरकत कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
खबर खास, शिमला :
हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने दिवंगत राजा वीरभद्र सिंह के नामित पदम पैलेस रामपुर में आयोजित चर्तुवार्षिक श्राद्ध कार्यक्रम में शिरकत कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने दिवंगत वीरभद्र सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि भेंट कर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की।
बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पठानियां ने कहा कि वीरभद्र सिंह योद्धा थे, जिसकी कल्पना न की जा सकती है और न ही उनके बराबर कोई खड़ा हो सकता हे। उन्होंने कहा कि छह बार राज्य का सीएम बनना इसका जीता जागता उदाहरण है।
पठानियां ने कहा कि वह आज भी एक वाइब्रेशन के जरिए हम सभी के इर्द-गिर्द मौजूद हैं उन्हें भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने इस मौके पर दिवंगत वीरभद्र सिंह की पत्नी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और लोनिवि मंत्री और उनके पुत्र विक्रमादित्य सिंह के साथ बैठकर उनकी स्मृतियों को स्मरण किया।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0