पर्यटन में वृद्धि, सीमित सरकारी आवास और बढ़ती मांग से स्पेन में घर होना आम लोगों के लिए मुश्किल
पर्यटन में वृद्धि, सीमित सरकारी आवास और बढ़ती मांग से स्पेन में घर होना आम लोगों के लिए मुश्किल
खबर खास | मैड्रिड
हजारों लोग रविवार को मैड्रिड की सड़कों पर उतर आए और बढ़ती मकान कीमतों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। बढ़ते किराए और प्रॉपर्टी की कीमतों ने पूरे स्पेन में आम लोगों के लिए घर खरीदना लगभग असंभव बना दिया है।
शहर के केंद्र में हुए इस प्रदर्शन के दौरान लोगों ने बैनर और नारे लगाकर सस्ती आवास व्यवस्था और सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की। एक बैनर पर लिखा था, “हमें पड़ोसी चाहिए, पर्यटक नहीं,” जो स्थानीय लोगों में पर्यटन के कारण बढ़ते दबाव को दर्शाता है।
स्पेन में बढ़ता आवास संकट प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ के लिए 2027 के चुनावों से पहले एक बड़ी राजनीतिक चुनौती बनता जा रहा है। जहां पहले स्पेन में घर खरीदने की परंपरा मजबूत रही है, वहीं सरकारी किराये के मकानों की कमी के कारण निम्न और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए सस्ते घर ढूंढना मुश्किल हो गया है।
पिछले कुछ वर्षों में पर्यटन और जनसंख्या बढ़ने के कारण आवास की मांग तेजी से बढ़ी है, जिससे किराए और मकानों की कीमतों में भारी उछाल आया है। बड़े शहरों और तटीय इलाकों में यह समस्या और गंभीर हो गई है, जहां बढ़ती मांग और निवेश के कारण कीमतें और बढ़ रही हैं।
कई प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अब स्पेन में आम नागरिकों के लिए घर खरीदना लगभग नामुमकिन हो गया है, खासकर युवाओं और कामकाजी परिवारों के लिए, जो पहले से ही बढ़ती महंगाई का सामना कर रहे हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0