अमृतसर से जम्मू जा रहे ग्लोबल कॉलेज के छात्रों की बस का बड़ा हादसा; कई घायल, ट्रैफिक बाधित
अमृतसर से जम्मू जा रहे ग्लोबल कॉलेज के छात्रों की बस का बड़ा हादसा; कई घायल, ट्रैफिक बाधित
खबर खास | गुरदासपुर/पठानकोट
शुक्रवार सुबह गुरदासपुर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर धारीवाल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जब तेज रफ्तार टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस अमृतसर से जम्मू जा रही थी और उसमें अधिकतर कॉलेज छात्र सवार थे।
बस के पलटते ही पीछे आ रहे 3 से 4 वाहन आपस में टकरा गए, जिससे हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई।
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हादसे में 2 कॉलेज छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत एंबुलेंस के जरिए नजदीकी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक, ये छात्र अमृतसर के ग्लोबल कॉलेज में पढ़ते थे। परीक्षा समाप्त होने और छुट्टियां शुरू होने के बाद छात्र खुशी-खुशी अपने घर जम्मू लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसे के कारण नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया और कुछ समय तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा।
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी एएसआई बलजीत सिंह ने बताया कि क्षतिग्रस्त बस और अन्य वाहनों को क्रेन की मदद से सड़क से हटाया गया, जिसके बाद ट्रैफिक को सामान्य किया गया।
मृतक छात्रों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। अधिकारी इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि हादसे के समय बस निर्धारित गति सीमा से अधिक तेज चल रही थी या नहीं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0