मुकाम धाम से दर्शन कर लौट रहा परिवार श्रीडूंगरगढ़ में भीषण दुर्घटना का शिकार; सेवानिवृत्त वरिष्ठ लेखाकार समेत छह लोगों की मौत, पुलिस जांच में जुटी
मुकाम धाम से दर्शन कर लौट रहा परिवार श्रीडूंगरगढ़ में भीषण दुर्घटना का शिकार; सेवानिवृत्त वरिष्ठ लेखाकार समेत छह लोगों की मौत, पुलिस जांच में जुटी
खबर खास | फतेहाबाद/श्रीडूंगरगढ़ (राजस्थान)
राजस्थान के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में हरियाणा के फतेहाबाद जिले के एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। परिवार की कार की एक ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिससे यह भीषण दुर्घटना हुई।
जानकारी के अनुसार, परिवार मुकाम धाम से दर्शन कर वापस लौट रहा था। सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे उनकी स्विफ्ट डिजायर कार श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के हेमासर गांव के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे एक ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए। सड़क पर लंबी स्किड मार्क्स (ब्रेक के निशान) भी देखे गए, जो हादसे की भयावहता को दर्शाते हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
मृतकों की पहचान फतेहाबाद के मताना गांव निवासी ओमप्रकाश के परिवार के सदस्यों के रूप में हुई है। ओमप्रकाश हाल ही में डीडीपीओ कार्यालय से वरिष्ठ लेखाकार के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने मात्र 15 दिन पहले ही रिटायरमेंट लिया था।
हादसे में ओमप्रकाश, उनकी पत्नी, बेटी, इकलौते पोते और दो पोतियों सहित कुल छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक पोती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0