बैंक अधिकारी बनकर बढ़ाते थे क्रेडिट कार्ड लिमिट का झांसा, OTP और CVV लेकर करीब 1.92 लाख रुपये की ठगी; छापेमारी में 10 मोबाइल फोन और कई सिम कार्ड बरामद
बैंक अधिकारी बनकर बढ़ाते थे क्रेडिट कार्ड लिमिट का झांसा, OTP और CVV लेकर करीब 1.92 लाख रुपये की ठगी; छापेमारी में 10 मोबाइल फोन और कई सिम कार्ड बरामद
चंडीगढ़ पुलिस के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ने अंतरराज्यीय क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दिल्ली के उत्तम नगर से दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी महिलाएं खुद को बैंक अधिकारी बताकर लोगों को फोन करती थीं और उनके क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का लालच देती थीं। इस दौरान वे पीड़ितों से ओटीपी (OTP), सीवीवी (CVV) और अन्य गोपनीय बैंकिंग जानकारी हासिल कर लेती थीं, जिसके बाद उनके खातों से लाखों रुपये की साइबर ठगी को अंजाम दिया जाता था।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 10 मोबाइल फोन और कई सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई एसपी साइबर गीतांजलि खंडेलवाल की निगरानी में की गई। मामले में 30 जून को साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई थी।
शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसे एसबीआई (SBI) की ओर से क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक अधिकारी बताया और ओटीपी सहित कार्ड से जुड़ी गोपनीय जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद उसके क्रेडिट कार्ड से करीब 1.92 लाख रुपये के अनधिकृत लेनदेन कर लिए गए।
तकनीकी जांच और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दिल्ली के उत्तम नगर स्थित एक किराए के मकान पर छापेमारी की और दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्हें संभावित पीड़ितों का निजी डेटा एक अन्य सहयोगी उपलब्ध कराता था, जिसके आधार पर वे लोगों को फोन कर ठगी की वारदातों को अंजाम देती थीं।
पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। गिरफ्तार महिलाओं में से एक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि दूसरी महिला को आगे की पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0