14 साल के बल्लेबाज़ ने 10 छक्कों की मदद से बनाए 68 रन, भारत ने 246 रन के लक्ष्य का किया पीछा
14 साल के बल्लेबाज़ ने 10 छक्कों की मदद से बनाए 68 रन, भारत ने 246 रन के लक्ष्य का किया पीछा
खबर खास ,खेल :
भारतीय क्रिकेट को एक नया सितारा मिल गया है। महज़ 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने साउथ अफ्रीका अंडर-19 टीम के खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाज़ी करते हुए सिर्फ 19 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। सोमवार को खेले गए इस मुकाबले में वैभव ने 24 गेंदों पर 68 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने 10 छक्के और एक चौका लगाया।
बेनोनी के विलोमूर पार्क स्टेडियम में खेले गए इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने अपने इरादे पहली ही गेंद से साफ कर दिए। उन्होंने छक्के के साथ अपना खाता खोला और इसके बाद साउथ अफ्रीकी गेंदबाज़ों पर लगातार हमला जारी रखा। फिफ्टी पूरी होने तक वह 8 छक्के जड़ चुके थे, जिसने दर्शकों को रोमांच से भर दिया।
वैभव की इस पारी की खास बात यह रही कि उन्होंने अपने 68 में से 64 रन केवल बाउंड्री से बनाए। उनकी आक्रामक बल्लेबाज़ी के चलते भारतीय अंडर-19 टीम ने तेज़ शुरुआत की और दबाव पूरी तरह विपक्षी टीम पर बना दिया। इस समय भारत का स्कोर 103/2 रहा, जबकि साउथ अफ्रीका अंडर-19 टीम ने भारत को जीत के लिए 246 रनों का लक्ष्य दिया था।
कम उम्र में इस तरह का आत्मविश्वास और आक्रामक खेल वैभव सूर्यवंशी को भारतीय क्रिकेट का भविष्य साबित करता है। क्रिकेट विशेषज्ञ भी उनकी बल्लेबाज़ी से काफी प्रभावित नज़र आए। अगर वैभव इसी तरह प्रदर्शन करते रहे, तो आने वाले समय में वह भारतीय क्रिकेट में बड़ा नाम बन सकते हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026
Comments 0