पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत आज सेवानिवृत्त सब-इंस्पेक्टर दलजीत सिंह, जो उस समय पुलिस थाना छावनी, अमृतसर में तैनात था, को 10,000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत आज सेवानिवृत्त सब-इंस्पेक्टर दलजीत सिंह, जो उस समय पुलिस थाना छावनी, अमृतसर में तैनात था, को 10,000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत आज सेवानिवृत्त सब-इंस्पेक्टर दलजीत सिंह, जो उस समय पुलिस थाना छावनी, अमृतसर में तैनात था, को 10,000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। वर्तमान में वह एन.डी.पी.एस. कानून के तहत केंद्रीय जेल, अमृतसर में बंद था, जहां से उसे प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार कर लिया गया।
इस मामले की जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिस कर्मचारी को जोगा सिंह निवासी गांव कोटली नसीर खां, अमृतसर की दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि शिकायत के अनुसार, आरोपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर ने अपनी तैनाती के दौरान 2017 में थाना अमृतसर छावनी में दर्ज एफआईआर में शिकायतकर्ता के बेटे को निर्दोष साबित करने के बदले 1,00,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी।
इस शिकायत की जांच के दौरान यह साबित हुआ कि उक्त पुलिस कर्मचारी ने शिकायतकर्ता से 1,00,000 रुपये की मांग की और रिश्वत के रूप में 10,000 रुपये लिए थे। प्रवक्ता ने बताया कि इस संबंध में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत विजीलेंस ब्यूरो थाना, अमृतसर रेंज में दिनांक 28.11.2024 को मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि इस मामले की आगे की जांच जारी है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026
Comments 0