पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत आज गुरदासपुर जिले के गांव किला लाल सिंह में तैनात पटवारी सुरजीत सिंह को 20,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।

खबर खास, चंडीगढ़ :

इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजीलेंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को गुरदासपुर के गांव किला लाल सिंह निवासी वरिंदर सिंह द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया था कि उसकी जमीन को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एन.एच.ए.आई.) द्वारा एक्सप्रेसवे निर्माण के लिए एक्वायर किया गया था, और आरोपी पटवारी ने उसके पक्ष में जमीन में मौजूद तीन बोरवेल के संबंध में रिपोर्ट देने के बदले 20,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी।
प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजीलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया। इस दौरान आरोपी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 20,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया गया।
उन्होंने बताया कि इस मामले में विजीलेंस ब्यूरो थाना अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार रोधी कानून के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा और इस केस की आगे की कार्रवाई जारी है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026
Comments 0