क्लर्क ने शिकायतकर्ता से मांगी थी एक लाख रुपए रिश्वत
क्लर्क ने शिकायतकर्ता से मांगी थी एक लाख रुपए रिश्वत
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने ज़िला विकास और पंचायत कार्यालय (डीडीपीओ) फ़िरोज़पुर में तैनात क्लर्क बलवंत सिंह को 60,000 रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।
राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने खुलासा किया कि उक्त आरोपी को फ़िरोज़पुर ज़िले की तहसील तलवंडी भाई के गाँव लल्ले के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया।
प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया था कि उसने एक निजी बैंक से कृषि ऋण की लिमट बनाने के लिए आवेदन दिया था, जिसमें उसने अपनी स्वामित्व वाली ज़मीन के क्षेत्र का उल्लेख किया था पर बैंक ने ऋण लिमिट को मंज़ूरी देने से इनकार कर दिया। इस मामले के इस संबंध में किसी ने डीडीपीओ कार्यालय को सूचित कर दिया कि शिकायतकर्ता ने अपनी अर्जी में पंचायत ज़मीन के क्षेत्र का भी उल्लेख किया है जिसे वह नीलामी के बाद खेती कर रहा है।
शिकायत के अनुसार, उक्त क्लर्क ने शिकायतकर्ता को धमकाया कि यदि वह पंचायत ज़मीन का ब्यौरा बैंक में जमा कराएगा तो उसके खिलाफ सरकारी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से बचाने के लिए क्लर्क ने 1 लाख रुपये रिश्वत की मांग की। बाद में वह 60,000 रुपये रिश्वत लेने पर सहमत हो गया।
शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद, फ़िरोज़पुर रेंज की विजिलेंस ब्यूरो टीम ने जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में उक्त आरोपी को शिकायतकर्ता से 60,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।
इस क्लर्क के खि़लाफ़ विजिलेंस ब्यूरो थाना फ़िरोज़पुर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को कल सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा और इस केस की आगे की जांच जारी है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026पंजाब में 10 लाख परिवारों को मिलेंगे नए राशन कार्ड, घर बैठे होगी डिलीवरी : CM मान
November 17, 2026
Comments 0