यह गिरफ्तारी मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पोर्टल पर जालंधर शहर के मकसूदां निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद की गई है।
यह गिरफ्तारी मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पोर्टल पर जालंधर शहर के मकसूदां निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद की गई है।
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब विजिलैंस ब्यूरो ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा अपनाई गई जीरो टॉलरेंस नीति के तहत थाना भोगपुर, जिला जालंधर में तैनात ए.एस.आई. जसविंदर सिंह को 5 लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
आज यहां यह जानकारी देते हुए विजिलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पोर्टल पर जालंधर शहर के मकसूदां निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद की गई है।
जांच के दौरान पता चला कि शिकायतकर्ता को थाना भोगपुर में दर्ज एक मामले में आरोपी के रूप में नामजद किया गया था। उस मामले के जांच अधिकारी ए.एस.आई. जसविंदर सिंह ने शिकायतकर्ता को गिरफ्तार न करने, पिस्तौल की बरामदगी न दिखाने और पहले से गिरफ्तार आरोपी सुरजीत सिंह के लिए आगे पुलिस रिमांड न मांगने के बदले एस.एच.ओ. राजेश कुमार के नाम पर 5 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता ने वह बातचीत रिकॉर्ड कर ली थी जिसमें आरोपी ए.एस.आई. 5 लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था।
उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता की गुजारिश पर रिश्वत की राशि को कम करके 2 लाख रुपये कर दिया गया था। जांच के दौरान एस.एच.ओ. राजेश कुमार द्वारा रिश्वत मांगने के संबंध में कोई सबूत नहीं मिला। हालांकि आगे की जांच में एस.एच.ओ. की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
प्रवक्ता ने बताया कि इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजिलैंस ब्यूरो थाना जालंधर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और इस मामले की आगे की जांच जारी है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026
Comments 0