बिजली की तारों का रूट बदलने के बदलेे मांगी थी रिश्वत
बिजली की तारों का रूट बदलने के बदलेे मांगी थी रिश्वत
खबर खास, चंडीगढ़ :
राज्य में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए चलाई जा रही मुहिम के दौरान पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पी.एस.पी. सी.एल. अटोवाल, जिला होशियारपुर के सब-डिविजनल ऑफिस में तैनात लाइनमैन बलवीर सिंह (फौजी) को 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
आज यहां यह जानकारी साझा करते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को गांव तनुली, जिला होशियारपुर के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।
प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता खेतीबाड़ी का काम करता है और उसने मीटर से अपने घर तक आने वाली बिजली की तार का रूट बदलवाने के लिए अर्जी दी थी। इस संबंध में शिकायतकर्ता आरोपी लाइनमैन बलवीर सिंह (फौजी) से मिला, जिसने मीटर से उसके घर तक आने वाली बिजली की तारों का रास्ता बदलने के बदले 5000 रुपये रिश्वत की मांग की। उल्लेखनीय है कि शिकायतकर्ता ने आरोपी लाइनमैन बलवीर सिंह (फौजी) द्वारा रिश्वत मांगने की बातचीत रिकॉर्ड कर ली थी।
उसकी शिकायत पर प्रारंभिक जांच के बाद, विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में आरोपी को शिकायतकर्ता से 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
इस संबंध में, विजिलेंस ब्यूरो के पुलिस स्टेशन मोहाली में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0