विजिलेंस ब्यूरो द्वारा जगराओं, ज़िला लुधियाना में तैनात राजस्व पटवारी विकास सोनी के विरुद्ध शिकायतकर्ता को इंतकाल की कापी जारी करने के बदले 1500 रुपए रिश्वत लेने और अन्य रिश्वत मांगने के आरोप में भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया है।

खबर खास, चंडीगढ़ :

इस सम्बन्धित जानकारी देते हुये आज यहाँ राज्य विजिलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मुलजिम के विरुद्ध यह केस सुखविन्दर सिंह निवासी गाँव लीलां, ज़िला लुधियाना की तरफ से मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन पर दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है।
उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी ने अन्य व्यक्तियों को ज़मीन बेची थी परन्तु इसका इंतकाल खरीददारों के नाम पर तबदील नहीं किया गया था। शिकायतकर्ता के मुताबिक उक्त पटवारी ने इंतकाल की कापी जारी करने के बदले 8000 रुपए रिश्वत की माँग की परन्तु सौदा 5000 रुपए में तय हो गया। इसके उपरांत मुलजिम पटवारी ने रिश्वत के तौर पर 1500 रुपए ले लिए थे और बाकी 3500 रुपए रिश्वत की माँग कर रहा था।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की जाँच के दौरान शिकायत में लगाए गए दोष सही पाये गए। इसके बाद मुलजिम पटवारी के विरुद्ध विजीलैंस ब्यूरो के थाना लुधियाना रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मुलजिम को गिरफ़्तार करने के लिए कोशिशें जारी हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026
Comments 0