हरियाणा सरकार ने मुद्रण एवं लेखन सामग्री तथा पशुपालन विभागों के आयुक्त एवं सचिव विजय सिंह दहिया को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा अम्बाला जिले का प्रभारी नियुक्त किया है।
हरियाणा सरकार ने मुद्रण एवं लेखन सामग्री तथा पशुपालन विभागों के आयुक्त एवं सचिव विजय सिंह दहिया को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा अम्बाला जिले का प्रभारी नियुक्त किया है।
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा सरकार ने मुद्रण एवं लेखन सामग्री तथा पशुपालन विभागों के आयुक्त एवं सचिव विजय सिंह दहिया को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा अम्बाला जिले का प्रभारी नियुक्त किया है।
मुख्य सचिव द्वारा जारी आदेश के अनुसार, दहिया 25 करोड़ रुपये और इससे अधिक लागत की परियोजनाओं, अपराध और जघन्य अपराध की घटनाओं, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 17ए और 19 के अंतर्गत मंजूरी के संदर्भ में सतर्कता मामलों, सेवा का अधिकार अधिनियम के प्रावधान अनुसार सेवा वितरण तंत्र की प्रभावकारिता एवं कार्यप्रणाली तथा स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्रों की कार्यप्रणाली के मापदंडों की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा, वे डीईटीसी के समक्ष करों, जीएसटी आदि के संबंध में आ रही बाधाओं की भी समीक्षा करेंगे।
इसके अलावा, वे उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों से भी बातचीत करेंगे। वे स्वास्थ्य और शिक्षा विभागों से संबंधित किसी एक महत्वपूर्ण स्थल का भी दौरा करेंगे
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026
Comments 0