इस मौके पर राज्यपाल के सचिव चन्द्र प्रकाश वर्मा तथा हि0प्र0 विधान सभा सचिव यशपाल शर्मा भी मौजूद थे।
इस मौके पर राज्यपाल के सचिव चन्द्र प्रकाश वर्मा तथा हि0प्र0 विधान सभा सचिव यशपाल शर्मा भी मौजूद थे।
खबर खास, शिमला :
हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने आज लोक भवन पहुँचकर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से शिष्टाचार भेंट की तथा उन्हें तेलंगाना राज्य का गवर्नर नियुक्त होने पर बधाई दी। भेंट के दौरान राज्यपाल के सचिव चन्द्र प्रकाश वर्मा तथा हि0प्र0 विधान सभा सचिव यशपाल शर्मा भी मौजूद थे।
पठानियां ने कहा कि शिव प्रताप शुक्ल का हिमाचल प्रदेश राज्य के गवर्नर के रूप में एक बेहतरीन व सफल कार्यकाल रहा है तथा इस दौरान इनका प्रदेश को उत्कृष्ट मार्गदर्शन मिलता रहा है। पठानियां ने कहा कि उनके हमेशा ही शिव प्रताप शुक्ल के साथ पारिवारिक तथा व्यक्तिगत सम्बन्ध रहे हैं जिन्हें वह लम्बे अन्तराल तक स्मरण रखेंगे। इस अवसर पर पठानियां ने उन्हें गुलदस्ता, टोपी, शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0