पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी एवं कराधान मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने शुक्रवार को आबकारी एवं कर विभाग में अनुकंपा के आधार पर नियुक्त किए गए 7 क्लर्कों और 1 सेवादार को नियुक्ति पत्र सौंपे।
पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी एवं कराधान मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने शुक्रवार को आबकारी एवं कर विभाग में अनुकंपा के आधार पर नियुक्त किए गए 7 क्लर्कों और 1 सेवादार को नियुक्ति पत्र सौंपे।
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी एवं कराधान मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने शुक्रवार को आबकारी एवं कर विभाग में अनुकंपा के आधार पर नियुक्त किए गए 7 क्लर्कों और 1 सेवादार को नियुक्ति पत्र सौंपे।
चीमा ने नव-नियुक्त कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनकी नई भूमिकाओं में समर्पण और कड़ी मेहनत के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में आबकारी एवं कराधान विभाग की अहम भूमिका पर प्रकाश डालते हुए आशा व्यक्त की कि ये कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाएंगे।
वित्त मंत्री ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य ने 50,000 से अधिक युवाओं को रोजगार प्रदान करने में सफलता प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करती है, बल्कि विभिन्न सरकारी विभागों में मानव संसाधन की कमी को पूरा कर उन्हें सशक्त भी बनाती है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026
Comments 0