कहा, वंदे मातरम कहते हुए लाखों लोगों ने बलिदान दिए हैं’
कहा, वंदे मातरम कहते हुए लाखों लोगों ने बलिदान दिए हैं’
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘वंदे मातरम् लाखों लोगों की भावनाओं के साथ जुड़ा हुआ है और वंदे मातरम् कहते हुए लाखों लोगों ने बलिदान दिए हैं। उन्होंने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई देश की जनता ने लडी है और हम भी इस देश की जनता है’’।विज आज यहां चंडीगढ़ में हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के संबंध में चल रही चर्चा के दौरान बोल रहे थे।
विपक्ष को घेरते हुए श्री विज ने कहा कि वंदे मातरम् को जो स्थान दिया जाना चाहिए था, कभी नहीं दिया। आपने (कांग्रेस) जिन्ना के कहने पर वंदे मातरम् के दो पैरों को काट दिया गया, जबकि आज तक किसी ने गीता, रामायण और कुरान को नहीं काटा।
उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् को हम सैल्यूट करते हैं, प्रणाम करते हैं, पुष्प भेंट करते हैं लेकिन विपक्ष (कांग्रेस) ने वंदे मातरम् को तोड कर देश को तोडने की नींव रख दी क्योंकि आप (तत्कालीन कांग्रेस के नेता/विपक्ष) कुछ लोगों के आगे झुक गए। उन्होंने विपक्ष (कांग्रेस) को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वंदे मातरम् की पवित्रता को भंग किया गया, और ये बातें अपने स्थान पर ठीक हो सकती थी, लेकिन इन बातों को वंदे मातरम् के साथ जोड़कर नहीं कहा जाना चाहिए।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0