शिरोमणि अकाली दल के पुनरुत्थान के लिए श्री अकाल तख्त साहिब जी की छत्रछाया में गठित भर्ती कमेटी ने विदेशों में बसे पंजाबियों की लगातार बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए उनके लिए ऑनलाइन सदस्यता फॉर्म जारी कर दिया है।
शिरोमणि अकाली दल के पुनरुत्थान के लिए श्री अकाल तख्त साहिब जी की छत्रछाया में गठित भर्ती कमेटी ने विदेशों में बसे पंजाबियों की लगातार बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए उनके लिए ऑनलाइन सदस्यता फॉर्म जारी कर दिया है।
https://www.akalidalbharti.com पर जाकर बन सकते हैं सदस्य
खबर खास, चंडीगढ़ :
शिरोमणि अकाली दल के पुनरुत्थान के लिए श्री अकाल तख्त साहिब जी की छत्रछाया में गठित भर्ती कमेटी ने विदेशों में बसे पंजाबियों की लगातार बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए उनके लिए ऑनलाइन सदस्यता फॉर्म जारी कर दिया है।
अब दुनिया के किसी भी कोने में बैठा कोई भी पंजाबी, चाहे वह किसी भी जाति या धर्म से संबंध रखता हो और जो अपनी क्षेत्रीय पार्टी शिरोमणि अकाली दल को मजबूत देखना चाहता है, वह स्वयं भी सदस्य बन सकता है और अपने पारिवारिक सदस्यों, रिश्तेदारों व मित्रों को भी यह फॉर्म भरवा कर सदस्य बना सकता है। इसके लिए पोर्टल लिंक https://www.akalidalbharti.com उपलब्ध कराया गया है।
चंडीगढ़ में मीडिया से बात करते हुए भर्ती कमेटी के सदस्य मनप्रीत सिंह अयाली, गुरप्रताप सिंह वडाला, इकबाल सिंह झूंदां, संता सिंह उमेदपुरी और सतवंत कौर ने अब तक की सदस्यता मुहिम पर संतोष जताया। अयाली ने कहा कि 18 मार्च को शुरू हुई यह भर्ती मुहिम आज हर गांव और शहर तक पहुंच चुकी है। पार्टी नेतृत्व की गलत नीतियों और नाराजगी के कारण पूर्व में पार्टी छोड़ चुके कार्यकर्ता अब सम्मान के साथ वापसी कर रहे हैं और सक्रिय रूप से सदस्यता मुहिम से जुड़ रहे हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि पिछले कुछ दिनों से विदेशों में बसे पंजाबी युवा लगातार इस भर्ती मुहिम से जुड़ने की कोशिश कर रहे थे। उनकी इस मांग को बिना देरी के पूरा करते हुए ऑनलाइन फॉर्म जारी किया गया है।
वडाला ने भारत के विभिन्न राज्यों में बसे पंजाबियों से अपील की कि वे भी इस फॉर्म के माध्यम से सदस्यता लें। उन्होंने बताया कि अपनी विदेश यात्रा के दौरान उन्हें यह अनुभव हुआ कि विदेशों में बसे हर पंजाबी की नजर इस सदस्यता अभियान पर टिकी हुई है। पंजाब से मिल रहे भारी समर्थन की तरह ही, विदेशों में बसे पंजाबी भी इस मुहिम से जुड़ रहे हैं।
इकबाल सिंह झूंदां ने स्पष्ट किया कि जिन नेताओं ने नैतिक और राजनीतिक आधार खो दिया है, वे जानबूझ कर श्री अकाल तख्त साहिब की छत्रछाया में बनी इस कमेटी की गतिविधियों को लेकर भ्रम फैला रहे हैं। उन्होंने दोहराया कि इस मुहिम का कोई व्यक्तिगत स्वार्थ नहीं है, बल्कि यह पंथ और पंजाब को मजबूत नेतृत्व देने की एक सच्ची और वचनबद्ध कोशिश है।
उमेदपुरी ने जानकारी साझा करते हुए कहा कि 18 मार्च से अब तक हुई सदस्यता और वर्तमान अभियान की समीक्षा के लिए गुरुवार को चंडीगढ़ में एक अहम बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में पूरे राज्य से भरे गए फॉर्मों की प्राप्ति होगी और भविष्य में इस मुहिम को और तीव्र गति से बूथ स्तर तक ले जाने की योजना बनाई जाएगी।
वहीं, सतवंत कौर ने बताया कि यह पहली बार है कि इस मुहिम से बड़ी संख्या में महिलाएं भी जुड़ रही हैं। युवाओं का विश्वास फिर से अपनी राजनीतिक धारा शिरोमणि अकाली दल में लौट रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह भर्ती किसी को हराने या किसी को जिताने का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह पंथ और पंजाबियों की आवाज़ को बुलंद करने का माध्यम बनेगी। पूरा पंथ और पंजाब एक मंच पर एकत्रित होगा, जिसका मकसद पंजाब और पंथ के हितों की प्राप्ति होगा।
कमेटी के सदस्यों ने यह भी स्पष्ट किया कि यह सदस्यता अभियान न तो कोई नई पार्टी बनाने के लिए है, और न ही किसी अन्य धारा से जुड़ने के लिए। इसका उद्देश्य दो दिसंबर को श्री अकाल तख्त साहिब से जारी हुए हुकमनामे की भावना को पूरा करना है, जिसमें शिरोमणि अकाली दल को पुनर्जीवित करने का आदेश दिया गया था। उन्होंने दोहराया कि हुकमनामे के हर शब्द का पूर्ण निःस्वार्थ पालन किया जाएगा।
इसके साथ ही कमेटी ने यह घोषणा भी की कि जून के पहले सप्ताह में कोई भी सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं रखा जाएगा, क्योंकि यह सप्ताह सिख कौम के लिए ऐतिहासिक और भावनात्मक महत्व रखता है। अंत में कमेटी सदस्यों ने वादा किया कि शिरोमणि अकाली दल के पुनरुत्थान की जो सेवा उनके हिस्से में आई है, उसे वे हर कसौटी पर खरा उतरते हुए निभाएंगे।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026
Comments 0