पदोन्नति पाने वालों में विजय सिंह दहिया और अमनीत पी. कुमार भी हैं शामिल
पदोन्नति पाने वालों में विजय सिंह दहिया और अमनीत पी. कुमार भी हैं शामिल
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा सरकार ने 1996 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्यामल मिश्रा को मुख्य सचिव ग्रेड (पे मैट्रिक्स के लेवल-17) में पदोन्नत किया है। पदोन्नति उपरांत श्री मिश्रा अपने वर्तमान पदभार एवं दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे।
इसके अलावा, 2001 बैच के चार आईएएस अधिकारियों को हायर एडमिनिस्टेªटिव ग्रेड (पे मैट्रिक्स के लेवल-15) में पदोन्नत किया गया है। पदोन्नति पाने वालों में विजय सिंह दहिया और अमनीत पी. कुमार शामिल हैं। केन्द्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर होने के कारण विकास गुप्ता और पंकज यादव को परफाॅर्मा प्रमोशन दी गई है।
इसके प्रकार, 2010 बैच के पांच आईएएस अधिकारियों को सुपर टाइम स्केल (पे मैट्रिक्स लेवल-14) में पदोन्नत किया गया है। पदोन्नति पाने वालों में प्रभजोत सिंह, राजनारायण कौशिक, जितेन्द्र कुमार और हेमा शर्मा शामिल हैं। केन्द्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर होने के चलते डाॅ. गरिमा मित्तल को परफाॅर्मा प्रमोशन दी गई है।
साथ ही, 2013 बैच के आठ आईएएस अधिकारियों को सिलेक्शन ग्रेड (पे मैट्रिक्स लेवल-13) में पदोन्नत किया गया है। पदोन्नति पाने वालों में पार्थ गुप्ता, अजय कुमार, प्रदीप दहिया, संगीता तेतरवाल, मनदीप कौर, श्रीमती प्रतिमा चैधरी और वीरेन्द्र कुमार दहिया शामिल हैं। केन्द्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर होने के चलते निशांत कुमार यादव को परफाॅर्मा प्रमोशन दी गई है।
इसके अलावा, 2017 बैच के नौ आईएएस अधिकारियों को जूनियर एडमिनिस्टेªटिव ग्रेड (पे मैट्रिक्स लेवल-12) में पदोन्नत किया गया है। पदोन्नति पाने वालों में विश्राम कुमार मीणा, स्वप्निल रविन्द्र पाटिल, साहिल गुप्ता, डाॅ. वैशाली शर्मा, महाबीर प्रसाद, महेन्द्रपाल, सतपाल शर्मा, अमर दीप सिंह और सुशील कुमार शामिल हैं।
साथ ही, 2022 बैच के सात आईएएस अधिकारियों को सीनियर टाइम स्केल (पे मैट्रिक्स के लेवल-11) में पदोन्नत किया गया है। पदोन्नत किए गए अधिकारियों में अंकित कुमार चैकसे, अंजली श्रोत्रिया, अर्पित सांगल, ज्योति, डॉ. राहुल, शाश्वत सांगवान तथा उत्सव आनंद शामिल हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026
Comments 0