दो अज्ञात युवकों ने कथित तौर पर करनाल के बुधा खेड़ा इलाके में 44 वर्षीय सब्जी विक्रेता संजय सैनी पर डंडों और ईंटों से हमला कर दिया। 10 रुपये को लेकर हुए विवाद के बाद हुई इस वारदात में उनकी मौत हो गई, जबकि बचाने आई बेटी और पत्नी भी घायल हो गईं।
दो अज्ञात युवकों ने कथित तौर पर करनाल के बुधा खेड़ा इलाके में 44 वर्षीय सब्जी विक्रेता संजय सैनी पर डंडों और ईंटों से हमला कर दिया। 10 रुपये को लेकर हुए विवाद के बाद हुई इस वारदात में उनकी मौत हो गई, जबकि बचाने आई बेटी और पत्नी भी घायल हो गईं।
खबर खास | करनाल
हरियाणा के करनाल में मंगलवार रात 10 रुपये के विवाद में 44 वर्षीय सब्जी विक्रेता की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बुधा खेड़ा गांव निवासी संजय सैनी के रूप में हुई है, जो मुख्य सड़क के पास नाले के किनारे फल और सब्जी की रेहड़ी लगाते थे। घटना में उनकी बेटी भी घायल हो गई।
पुलिस के अनुसार, सेक्टर-32 थाना पुलिस ने मृतक की बेटी शिवानी की शिकायत पर दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
शिवानी ने अपनी शिकायत में बताया कि 26 मई की रात करीब 9:30 बजे वह अपनी मां और तीन बहनों के साथ दुकान पर मौजूद थी। इसी दौरान दो युवक करीब 210 रुपये के फल और सब्जियां खरीदकर ले गए, लेकिन उन्होंने केवल 200 रुपये ही दिए। जब परिवार ने बाकी 10 रुपये मांगे तो दोनों युवक कथित तौर पर गाली-गलौज करने लगे।
शोर सुनकर संजय सैनी वहां पहुंचे और युवकों को विवाद न करने के लिए कहा। आरोप है कि इसके बाद दोनों युवक हिंसक हो गए और पहले उन्हें धक्का दिया, फिर डंडे और ईंट से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं।
शिवानी ने बताया कि उसकी छोटी बहन सलोनी अपने पिता को बचाने के लिए डंडा लेकर पहुंची, लेकिन आरोपियों ने उससे डंडा छीनकर उस पर भी हमला कर दिया, जिससे उसके हाथ में चोट आई। उनकी मां अनु ने भी बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की।
परिवार का आरोप है कि आरोपी संजय सैनी पर लगातार डंडों और ईंटों से हमला करते रहे और बाद में मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0