मई में पंजाब पुलिस की रेड के दौरान फरार हुआ आरोपी, घर से अवैध पिस्तौल और हेरोइन हुई थी बरामद; अब पूरे अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क की जांच तेज।
मई में पंजाब पुलिस की रेड के दौरान फरार हुआ आरोपी, घर से अवैध पिस्तौल और हेरोइन हुई थी बरामद; अब पूरे अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क की जांच तेज।
खबर खास | अमृतसर
पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से नशीले पदार्थ और अवैध हथियार मंगवाने के आरोप में वांछित एक आरोपी को सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ), पंजाब पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और जिला पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान ईशनप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जो अमृतसर के छेहरटा क्षेत्र के नारायणगढ़ का निवासी है। पुलिस के अनुसार वह लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर था और पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी जाने वाली हेरोइन तथा अवैध हथियारों की खेप प्राप्त करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़ा हुआ था।
अधिकारियों के मुताबिक, 23 मई 2026 को पंजाब एएनटीएफ और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने उसके घर पर छापेमारी की थी। हालांकि, आरोपी छत से कूदकर मौके से फरार होने में सफल हो गया था। इस दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने उसके घर से 12 अवैध पिस्तौल और करीब 900 ग्राम हेरोइन बरामद की थी।
कई सप्ताह तक फरार रहने के बाद ईशनप्रीत सिंह का सुराग उत्तराखंड के बाजपुर में मिला, जहां वह छिपकर रह रहा था। पंजाब एएनटीएफ से मिली खुफिया सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की गई और फिर आगे की जांच के लिए उसे पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस अब इस पूरे सीमा पार तस्करी नेटवर्क की गहन जांच कर रही है और इस गिरोह से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश भी जारी है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026
Comments 0