मुख्यमंत्री ने श्री सुवेंदु अधिकारी को दी शुभकामनाएं, कहा – “आज ऐतिहासिक दिन है”
मुख्यमंत्री ने श्री सुवेंदु अधिकारी को दी शुभकामनाएं, कहा – “आज ऐतिहासिक दिन है”
ख़बर ख़ास | चंडीगढ़
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को पश्चिम बंगाल में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने नव नियुक्त मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और पश्चिम बंगाल की जनता को शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है और यह जीत वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प की विजय है। उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की ऐतिहासिक धरती पश्चिम बंगाल देश को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल विकसित भारत के सपने को साकार करने में अहम योगदान देगा। उन्होंने विश्वास जताया कि नई सरकार राज्य में विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने विकास, राष्ट्रहित और सुशासन के पक्ष में अपना समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को पूरा करने के लिए कार्य करेंगी।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0