नंदनी शर्मा की घातक गेंदबाजी, वोलवार्ट की संयमित पारी ने दिलाई दिल्ली को जीत
नंदनी शर्मा की घातक गेंदबाजी, वोलवार्ट की संयमित पारी ने दिलाई दिल्ली को जीत
ख़बर ख़ास, खेल :
विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के चौथे सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का विजयी रथ आखिरकार थम गया। लगातार पांच मुकाबले जीत चुकी RCB को शनिवार को वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 7 विकेट से पहली हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली की इस जीत में तेज गेंदबाज नंदनी शर्मा की शानदार गेंदबाजी और सलामी बल्लेबाज लौरा वोलवार्ट की जिम्मेदार पारी ने अहम भूमिका निभाई।
टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो पूरी तरह सही साबित हुआ। RCB की शुरुआत तो ठीक-ठाक रही। कप्तान स्मृति मंधाना और ग्रेस हैरिस ने पहले विकेट के लिए 36 रन जोड़े। हालांकि, ग्रेस हैरिस 9 रन बनाकर आउट हो गईं। इसके बाद मंधाना ने पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन 38 रन बनाकर उनके आउट होते ही RCB की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई।
मंधाना के पवेलियन लौटने के बाद RCB का मध्यक्रम दबाव में आ गया। जॉर्जिया वोल 11 रन ही बना सकीं, जबकि गौतमी नायक 3 रन पर आउट हो गईं। विकेटकीपर ऋचा घोष से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह सिर्फ 5 रन ही जोड़ सकीं। राधा यादव ने 18 रन बनाकर कुछ संघर्ष दिखाया, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से कोई खास साथ नहीं मिला। नदीन डी क्लर्क भी 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। पूरी टीम 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और 109 रन पर सिमट गई।
दिल्ली कैपिटल्स की ओर से नंदनी शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके और RCB की कमर तोड़ दी। शिनेल हेनरी, मारिजान कैप और मिन्नु मणि ने 2-2 विकेट लेकर दबाव बनाए रखा, जबकि श्री चरणी को 1 सफलता मिली।
110 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम ने संयम और आत्मविश्वास के साथ बल्लेबाजी की। लौरा वोलवार्ट ने 42 रनों की अहम पारी खेली और टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। दिल्ली ने 7 विकेट शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया और टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी को और मजबूत कर लिया। वहीं, RCB को इस हार से आत्ममंथन करने का मौका मिला है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0