‘डी-एडिक्शन’ अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने 15 व्यक्तियों को नशामुक्ति और पुनर्वास उपचार के लिए किया तैयार
‘डी-एडिक्शन’ अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने 15 व्यक्तियों को नशामुक्ति और पुनर्वास उपचार के लिए किया तैयार
खबर खास, चंडीगढ़ :
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य से नशे के पूर्ण उन्मूलन के लिए चलाई जा रही व्यापक मुहिम “युद्ध नशों विरुद्ध” के 247वें दिन पंजाब पुलिस ने आज राज्यभर में 295 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान 60 एफ.आई.आर. दर्ज कर 63 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही, 247 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 35,065 तक पहुंच गई है।
इन छापेमार कार्रवाइयों के दौरान गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 332 ग्राम हेरोइन और 5,623 नशीली गोलियां बरामद की गई हैं।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री मान ने राज्य के पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशामुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार ने नशे के खिलाफ चल रही इस जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया है।
इस अभियान के तहत 55 राजपत्रित अधिकारियों की देखरेख में 800 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 100 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्यभर में 295 छापे मारे। दिनभर चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 289 संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की।
राज्य सरकार द्वारा नशे के उन्मूलन के लिए तीन-स्तरीय रणनीति — प्रवर्तन (इन्फोर्समेंट), डी-एडिक्शन , और रोकथाम (प्रिवेंशन) — लागू की गई है। इसी रणनीति के तहत पंजाब पुलिस ने आज ‘डी-एडिक्शन’ हिस्से के रूप में 15 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार के लिए तैयार किया है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0