‘नशा छुड़ाने’ के अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने 29 व्यक्तियों को नशा मुक्ति उपचार के लिए किया तैयार
‘नशा छुड़ाने’ के अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने 29 व्यक्तियों को नशा मुक्ति उपचार के लिए किया तैयार
खबर खास, चंडीगढ़ :
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य से नशों के पूर्ण उन्मूलन के लिए चलाई गई मुहिम “युद्ध नशों विरुद्ध” के लगातार 251वें दिन पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को राज्यभर में 244 स्थानों पर छापेमारी की।
इस कार्रवाई के दौरान 78 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया और 70 एफआईआर दर्ज की गईं। इसके साथ ही, पिछले 251 दिनों में कुल गिरफ्तार नशा तस्करों की संख्या 35,641 तक पहुँच गई है। छापेमार कार्रवाई के परिणामस्वरूप पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2.8 किलोग्राम आई.सी.ई., 388 ग्राम हेरोइन, 995 नशीली गोलियाँ और 24,550 रूपये की ड्रग मनी बरामद की है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सभी पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशा-मुक्त राज्य बनाने के लिए सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पंजाब सरकार ने नशा विरोधी मुहिम की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में पाँच सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया है।
55 गजटेड अधिकारियों की देखरेख में 800 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ 100 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्यभर में 244 छापे मारे। दिनभर चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 265 संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की।
राज्य सरकार ने नशों के उन्मूलन के लिए तीन-स्तरीय रणनीति - प्रवर्तन, पुनर्वास और रोकथाम -लागू की है। इसी के तहत, पंजाब पुलिस ने आज 29 व्यक्तियों को नशा मुक्ति एवं पुनर्वास उपचार के लिए राज़ी किया है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0